नवगछिया : गोपालपुर के पोखरिया में पशु व्यसायी रंगरा ओपी के सधुवा निवासी मो निसार की गला रेत कर हत्या एवं उनके साथ चल रहे मो बिंची की गलारेत कर गंभीर रूप घायल कर दिए जाने के मामले में भगालपुर डीआईजी विकाश वैभव ने जल्द ही मामले का उदभेदन करने का दावा किया है. डीआइजी ने यह भी दावा किया है कि पशु व्यवसायी हत्याकांड की एक कड़ी पुलिस के हाथ लग चुकी है. हत्याकांड की घटना में जो भी आपरधी शामिल हैं जल्द ही वे पुलिस के गिरफ्त में होंगे. मंगलवार की सुबह घटना के बाद मसांध्य समय डीआईजी विकाश वैभव नवगछिया पहुंचे. जहां उन्होंने नवगछिया एसपी कार्यालय में एसपी निधी रानी, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, डीएसपी मुख्यालय मो अहशार अहमद के साथ बैठक कर हत्याकांड घटना की जानकारी ली.

हत्याकांड की घटना की समीक्षा के बाद उन्होंने नवगछिया एसपी को कई आवश्यक निर्देश भी दिए. डीआईजी ने कहा कि हत्याकांड की घटना का पुलिस जल्द ही उदभेदन करेगी एवं घटना में जो भी आपरधी शामिल हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. घटना का कारण प्रथम दृष्टिया आपसी प्रतिद्वंदिता का लग रहा है. पुलिस हत्याकांड मामले में हर बिंदू पर छानबीन कर रही है. मृतक एवं घायल हुए पशु व्यवसायी के मोबाइल का कॉल डिटेल निकाला जा रहा है. हत्या कांड की एक कड़ी पुलिस के हाथ लगी है. पुलिस हत्याकांड का जल्द ही उदभेदन करेगी. मंगलवार की देर रात डीआइजी नवगछिया एसपी कार्यालय में कैम्प कर हत्यकांड मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे.

,, हत्याकांड के उदभेदन को लेकर एसआईटी का गठन

हत्याकांड की समीक्षा के बाद डीआइजी ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी टीम का गठन किया है. डीआइजी ने कहा कि नवगछिया एसपी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया है. टीम में एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, डीएसपी मुख्यालय मो अहशार अहमद, गोपालपुर थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती, रंगरा ओपी प्रभारी जवाहरलाल सिंह, अनि जयंत प्रकाश शामिल हैं.

,, हत्याकांड में शामिल है चार आपरधी, घायल की स्थिति में है सुधार

डीआइजी ने बताया कि हत्याकांड की घटना को अंजाम देने में चार आपरधी की शामिल होने की बात कही जा रही है. उन्होंने बताया कि इस घटना में गंभीर रूप से घायल मो बिंची की स्थिति में सुधार है लेकिन वह अभी बोलने में असमर्थ है. लेकिन घटना के संबंध में उन्होंने कई आवश्यक जानकारी इशारों से दी है. डीआईजी ने बताया कि घायल मो बिंची ने घटना को अंजाम देने में चार अपराधियों के शामिल होने की जानकारी इशारे में दी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *