बस के जरिये बिहार से दिल्ली जाना आसान होगा। बिहार सरकार पटना समेत चार शहरों से गाजियाबाद के लिए वॉल्वो बस सेवा शुरू करेगी। लोगों की सुविधा के लिए पटना, किशनगंज, नालंदा और बक्सर से गाजियाबाद के लिए कुल सात अत्याधुनिक बसों का परिचालन शुरू होने जा रहा है। बसों का परिचालन इसी सप्ताह शुरू करने की तैयारी है।

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि पहली बार बिहार को गाजियाबाद, नोएडा के लिए बस परिचालन की स्वीकृति मिली है। अब तक बिहार के पैसेंजर बस के लिए एनसीआर, दिल्ली के लिए पैसेंजर परमिट प्राप्त नहीं होता था। नई रूट पर बसों का परिचालन होने से बिहार और गाजियाबाद के बीच पड़ने वाले कई जिलों को लाभ मिलेगा। पटना के बांकीपुर बस स्टैंड से स्लीपर बस दोपहर 2 बजे चलेगी और 18 घंटे का सफर तय करने के बाद अगले दिन सुबह 9 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी। बस मीठापुर बस स्टैंड होते हुए मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, गोरखपुर, लखनऊ और आगरा के रास्ते गाजियाबाद पहुंचेगी।

इतना होगा किराया

पटना से गाजियाबाद का किराया प्रति व्यक्ति 1650 रुपये, जबकि मुजफ्फरपुर से गाजियाबाद का स्लीपर बस का किराया 1500 रुपये होगा।

ये होगा गाजियाबाद-नोएडा जाने वाली बसों का रूट

पटना-गाजियाबाद रूट : पटना-मुजफ्फरपुर-कांटी-पिपराकोठी-गोपालगंज-कुशीनगर-गोरखपुर-लखनऊ-आगरा-नोएडा-गाजियाबाद

बक्सर-गाजियाबाद रूट : आरा-बक्सर-कोचस-सासाराम-मोहनिया-चंदौली-मुंगलसराय-वाराणसी -प्रयागराज-फतेहपुर-कानपुर-इटावा-आगरा-नोएडा- गाजियाबाद

नालंदा-गाजियाबाद रूट : नालंदा- बिहारशरीफ-नवादा-हिसुआ-गया- शेरघाटी- औरंगाबाद-डेहरीऑनसोन-सासाराम- मोहनिया-चंदौली- मुगलसराय-वाराणसी-कानपुर-आगरा-नोएडा-गाजियाबाद

किशनगंज- गाजियाबाद : किशनगंज- पूर्णिया- अररिया- फारबिसगंज- फुलपरास- झंझारपुर- सकरी- दरभंगा- सिमरी- कांटी- पिपरा कोठी- गोपालगंज-कुचाईकोट- देवरिया- गोरखपुर- लखनऊ- नोएडा- आगरा- गाजियाबाद।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *