बगड़ी निवासी माले नेता सह किराना दुकानदार जवाहर यादव हत्याकांड का नामजद मुख्य आरोपी सह जेल में बंद कुख्यात जोगी यादव का पुत्र छोटू यादव (22) को खरीक पुलिस ने एनएच 31 स्थित खरीक चौक से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के समय छोटू चौक पर इलाके से फरार होने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। इसी बीच पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसको दबोच लिया। खरीक थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार छोटू को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।

बता दें कि 22 फरवरी की देर रात आधा दर्जन से अधिक की संख्या में अपराधियों ने माले नेता को पीछे से सिर में गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल जवाहर को मृत समझकर अपराधी हथियार लहराते हुए बहियार की ओर फरार हो गए थे। इसके बाद मायागंज अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में ही जवाहर यादव की मौत हो गई थी। मामले को लेकर शनिवार को मृतक के चाचा भरत यादव के बयान पर खरीक थाने में दस नामजद सहित 15 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें साकेत यादव व छोटू यादव का मुख्य आरोपी बनाया गया था। इसके अलावे अखिलेश यादव उर्फ्र अखली, अश्विनी यादव, रैकट यादव, रंजन यादव, विभाष यादव आदि को भी आरोपी बनाया है।

22 फरवरी को अपराधियों ने जवाहर की गोली मार की थी हत्या
खरीक में नया गिरोह तैयार कर रहा है आरोपी अखिलेश यादव

मामले का नामजद आरोपी अखिलेश यादव उर्फ अखली इलाके में अपराधियों की एक नया गिरोह तैयार कर रहा है। इस गिरोह में नये उम्र के युवाओं के साथ-साथ आर्थिक तंगी वाले छात्रों को शामिल किया जा रहा है। गिरोह का मुख्य पेशा जबरन दूसरे की जमीन से मिट्टी काटना, किसानों से रंगदारी वसूलना व कमजोर लोगों के साथ बेबजह मारपीट करना है। गिरोह के सदस्य केस करने पर जान मारने की धमकी भी देते हैं। इलाके में गिरोह का दबदबा ऐसा है कि कोई इनके खिलाफ मुंह नहीं खोलता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *