नवगछिया : आसन्न लोक सभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन स्तर से तैयारी तेज कर दी गई है. चुनाव को शांति पूर्ण संपन्न कराने को लेकर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस एक रणनीति के तहत कार्य करने में जुट गई है. बुधवार को नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती की अध्यक्षता में आयोजित मासिक अपराधगोष्ठी मे थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. बैठक में एसडीपीओ ने आसन्न लोक सभा चुनाव को लेकर अपने अपने क्षेत्र के वैसे अपराधी जो निरंतर अपराध की घटना को अंजाम दे रहे हैं.
वैसे अपराधियों के विरुद्ध सीसीए थ्री का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया. एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस जिला के 36 अपराधियों पर सीसीए की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है. इसके अलावे थानाध्यक्ष को और अपराधियों की सूची सीसीए थ्री के देने का निर्देश दिया गया है. वहीं जेल में बंद वैसे आपरधी जो चुनाव में व्यवधान कर सकते हैं वैसे अपराधियों को अन्य जेलों में शिफ्ट कराया जाएगा.

वैसे अपराधियों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया गया है, जो व्यक्ति चुनाव के दौरान जो व्यवधान कर सकते हैं वैसे लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई करने के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया. एसडीपीओ ने सभी थानाध्यक्षो को अपने अपने क्षेत्र से संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.
एसडीपीओ ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर थानाध्यक्षो को अपने अपने क्षेत्र में बेरिकेटिंग कर जांच करने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा वारंट कुर्की का निष्पन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी करने एवं लंबित कांडो का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. बैठक में सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे.


