लोकसभा चुनाव के दौरान शादी करने वाले दूल्हा-दुल्हन के लिए रिजर्व वाहन जब्त नहीं किए जाएंगे। चुनाव के दौरान इस साल वाहनों की जबरन जब्ती नहीं होगी। हालांकि, पिछले लोकसभा चुनाव की तरह ही इस बार भी चुनाव को लेकर काफी संख्या में गाड़ियों की जरूरत पड़ेगी। हालांकि जिनके घरों में शादी है वे गाड़ियों के लिए दौड़ तो लगा रहे हैं लेकिन वाहन मालिक चुनाव का हवाला देते हुए उसका भाड़ा तय नहीं कर रहे हैं।
Total Downloads: 176
इससे लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। इस बार दूल्हा-दुल्हन को ले जानेवाले वाहनों या विवाह समारोह में लगे वाहनों को भी सामान्य स्थिति में कब्जे से मुक्त रखा जाएगा। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू किए जाने के बाद से लेकर मतगणना होने के बीच विवाह मुहूर्त बहुत ज्यादा हैं और शादी के मुहूर्त को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

डीएम नवीन कुमार के मुताबिक, इस बार चुनाव में वाहनों की समस्या नहीं आएगी। वाहनों की जब्ती के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश बनाए गये हैं। लोगों को असुविधा ना हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। बस, कार या जीप जैसे यात्री वाहनों को सीधे जब्त नहीं किया जाएगा।

