नवगछिया :नवगछिया बाल भारती स्कूल में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा होली के मौके पर बसंत फुहार कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत पंचायत अध्यक्ष प्रीति देवी, जागृति महिला शाखा सचिव रिंकी शर्मा , युवा मंच अध्यक्ष निखिल चिरनिया , समाजसेवी अजय रूंगटा, पवन सर्राफ , नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव , सावित्री पब्लिक स्कूल के संचालक रामकुमार साहु , जगदीश चंद्र मिश्रा, प्रवीण केजरीवाल ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया ।

आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देशभर के नामचीन कवि विनीत चौहान, गजेंद्र प्रियांशु , लटूरी लट्टू ,पीके धूत , पार्थ नवीन , डा.पूनम वर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित हुऐ लोगों को खूब हंसाया । इस मौके पर स्वागतकर्ता सुभाष चंद्र वर्मा लोगो का अभिवादन कर रहे थे, कवि सम्मेलन में आने वाले आगंतुक और कवियों का सम्मान और टोपी प्रदान कर किया. वही डा.पूनम वर्मा ने मथुरा के रल में लोगो को नहाया,

लटूरी लट्टू ने लोगो को बच्चों को मोबाइल से दूर रखने पर अपनी कविता से लोगो को भविष्य दिखाया तो गजेंद्र प्रियांशु ने प्रेम रस से प्रेम और प्रेमिका के बीच अपनी बातो को रखा अंतिम में विनीत चौहान ने जैसे ही मच पर उतरा तो लोगो जोरदार तालियों से स्वागत किया, उन्होंने बीर रस से देश की आर्थिक स्थति पर सर्जिकल स्ट्राइक पर लोगो को सामने मुद्दा रखा और जमकर तालिया बटोरी

इसके अलावा मौके पर जदयू पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, मुरारी पंसारी ,बनवारी पंसारी, प्रवीण भगत , डाँ नीतेश, डा.बीपी सिंह, डाँ सम्पत , गौतम यादव , रंजन केडिया , सुरेन्द्र यादव व नवगछिया शहर के जाने माने लोग मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *