नवगछिया : लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर नवगछिया पुलिस पुरी ताकत झोंक दी है एवं अपराधियों से निपटने के लिए सारी तैयारी पुरी कर रखी है।वहीं लगातार दूसरे दिन यानी शनिवार को भी अपराधियों को पुलिस की तैयारी से अवगत कराने तथा भय पैदा करने के लिए पारा मिलिट्री, डीएपी, बीएचसी समेत अन्य पुलिस जवानों की फौज लोकल पुलिस के साथ थाना क्षेत्र के गंगा दियारा इलाके में उतरी।
Total Downloads: 185
जहां जमालदीपुर, खैरपुर, काजीकौरैया, नरकटिया, झावं लोदीपुर समेत अन्य गांवों में फ्लैग मार्च किया।एवं लोगों के मन से अपराधियों का भय दूर करने के लिए आपराधिक ठिकानों पर दबिश देकर अपराधियों में भय पैदा कराया।

इस दौरान पुलिस जगह-जगह आमलोगों से खुलकर दोस्त एवं परिचित के तरह बात-चीत किया।एवं लोगों से पूछा मतदान करने में कोई डराता या दबाव भी बनाता है।अगर कोई ऐसा करता है तो उसका नाम बताएं। आपका नाम गुप्त रखा जाएगा।

