नवगछिया : नारायणपुर के जयपुर चुहर पूरब पंचायत के वार्ड संख्या तीन में पांच व बैकंठपुर दुधैला पंचायत में दो घर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार व वार्ड सदस्य सह भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने भवानीपुर पुलिस, अंचलाधिकारी व नवगछिया दमकल वाले को दिया ।
Total Downloads: 386
उन्होंने बताया कि बलहा गांव के अरविंद शर्मा, सियाराम शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, रिंकू व राहुल कुमार के घर का टीवी, मोबाइल, चौकी सहित लाखों रुपए के सामान जल गया। वहीं बैकंठपुर दुधैला के मुखिया अरविंद मंडल ने बताया कि नवल मंडल व बूटन मंडल का घर चूल्हे की चिंगारी से जलकर राख हो गया। सीओ रामजपी पासवान ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को भेज स्थल निरीक्षण कर सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।


