खरीक : खरीक में पिछले 18 घंटे से बिजली गायब है। मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे गई बिजली देर रात तक नहीं आई थी। इस दौरान उपभोक्ताओं को कंपनी के कर्मचारी और अधिकारी मरम्मत कार्य होने का झूठा हवाला देते रहे।

इस अघोषित बिजली कटौती से पूरे इलाके में हाहाकार मच गया। इससे जहां छात्रों की पढ़ाई बाधित हुई वहीं बुनकरों, व्यवसायियों का व्यवसाय ठप हो गया।

बिजली आपूर्ति का आलम यह है कि यहां बिजली सुविधा नाम की कोई चीज ही नहीं है। यहां कभी मरम्मत तो कभी शट डाउन का झूठा हवाला देकर विभाग के पदाधिकारी व कर्मी जब मर्जी तब बिजली आपूर्ति कट कर देते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *