बिहपुर थाना क्षेत्र के झंडापुर इलाके में ईंट भट्ठे में काम कर रहे उत्तर प्रदेश के प्रतापपुर जिले के हथगवा थाना क्षेत्र के मदसई गांव के विनोद कुमार सरोज (35 वर्ष) की घोड़ा गाड़ी में दबने से मौत हो गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 186
विनोद के भतीजे श्रीचंद ने बताया कि रविवार को घोड़ा गाड़ी पर कच्चा ईंट लादकर भट्ठे के पास लाया जा रहा था। घोड़ी को चाबूक मारा तो वह उछलने लगी और अचानक तेजी से दौड़ पड़ी। गाड़ी पर सवार चाचा गिर गए और चक्का से दबकर घायल हो गए।

इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। बरारी पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

