नवगछिया : कुख्यात सोनी राजपाल हत्याकांड के नामजद आरोपी गोटखरीक निवासी सुमन शर्मा की प|ी उषा देवी ने मंगलवार को आईजी, डीआईजी, एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में गवाह के रूप में सैकड़ों ग्रामीणों का हस्ताक्षर है। आवेदन में लिखा है कि मेरे गांव में नौ दिवसीय राम कथा यज्ञ चल रहा है।

जिसमें इलाके के कई लोग दुकानें लगाई हैं। रविवार की देर शाम दुकानदारों से मृतक कुख्यात सोनी राजपाल रंगदारी वसूल रहा था। ग्रामीणों ने वसूली के कुख्यात के पास सात हजार रूपया भी बरामद किया था। इतना ही नहीं मेले आई महिला व युवती के साथ कुख्यात छेड़छाड़ भी कर रहा था। जिसके बाद भीड़ ने उसकी ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या कर दी थी।

भीड़ में किसने इस घटना को अंजाम दिया। यह किसी ने नहीं देखा। लिहाजा घटना को अंजाम देने वाले की पहचान नहीं हो पाई। घटना के दूसरे दिन मृतक कुख्यात की प|ी ने 14 नामजद लोगों व दर्जन भर अज्ञात लोगों के खिलाफ झूठा केस दर्ज करवा दिया। जितने भी लोगों को आरोपी बनाया गया है उसमें एक भी लोगों का अपराधिक इतिहास नहीं है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *