नवगछिया :लोकसभा चुनाव दौरान प्रशासन द्वारा हर गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए स्टेटिक सर्विलांस टीम, वीडियो सर्विलांस टीम, एफएसटी टीम व एमसीसी टीम का गठन किया गया है। सीमावर्ती क्षेत्रों के निगरानी सीसीटीवी कैमरे से होगी। जहां जिले में। प्रवेश करने वाले एवं जिले से बाहर निकलने वालो पर नजर रखी जाएगी। एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि नवगछिया अनुमंडल के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव में निगरानी को लेकर चार स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
Total Downloads: 189
गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में रंगरा चौक के पास दो, कदवा में दो, जहान्वी चौक चार सीसीटीवी कैमरे लगेगें। जहान्वी चौक पर एक कैमरा 14 नंबर सड़क की ओर और एक कैमरा राघोपुर जाने वाली सड़क की ओर लगेंगे। इसके अलावा दो कैमरा विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर लगाए जाएंगे। जिससे पुलिस जिले में हर प्रवेश करने व निकलने वाले वाहनों की मॉनिटरिंग की जाएगी। चुनाव को लेकर स्टेटिक सर्विलांस की छह टीम को लगाया गया है। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन टीम को रंगरा थाना चौक, जहान्वी चौक विक्रमशिला पुल पहुंच पथ एवं खैरपुर कदवा बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ फोर लाइन पर प्रतिनियुक्त किया गया है। जबकि बिहपुर विधानसभा में तीन टीम को खरीक के महादेवपुर घाट, बिहपुर के लत्तीपुर चौक एवं नारायणपुर एनएच 31 पर प्रतिनियुक्त किया गया है। यह सर्विलान्स टीम पुलिस जिले में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहनो की जांच करेगी। दोनों विधानसभा क्षेत्र में चार वीडियो सर्विलान्स टीम को प्रतिनियुक्त किया गया है।

बिहपुर विधानसभा में सीओ नारायणपुर एवं सीओ खरक को प्रतिनियुक्त किया गया है। जबकि गोपालपुर विधानसभा में सीओ नवगछिया एवं सीओ रंगरा को प्रतिनियुक्त किया गया है। वीडियो सर्विलांस टीम चुनाव के दौरान होने वाली सभा एवं जुलूस का वीडियो ग्राफी करेंगे। दोनों विधानसभा में एमसीसी टीम का भी गठन कर दिया गया है। इसके अलावा दोनों विधानसभा में तीन तीन उड़नदस्ता की रहेगी। यह टीम विधान सभा मे हर गतिविधियों पर नजर रखेगी इसके अलावा यह तय प्रत्याशी के गतिविधियों पर निगरानी करेगी।
पांच लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
खरीक | प्रखंड के विभिन्न जगहों पर सरकारी एवं सार्वजनिक स्थानों पर निजी संस्थानों का प्रचार-प्रसार के लिए बैनर पोस्टर लगाने पर खरीक सीओ ने पाँच लोगों के खिलाफ थाने में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है।जिसमें संगीत कला केंद्र खरीक के संचालक जयराम प्रसाद सिन्हा, तेलघी के अरूणजय कुमार, महाकाल जिम सेंटर के संचालक शाहिल कुमार,चिकित्सक डॉ शैलेश कुमार समेत दो चिकित्सक शामिल हैं। सभी लोगों पर दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि अपना-अपना बैनर प्रचार-प्रसार करने के सार्वजनिक एवं सरकारी स्थानों पर लगाया था।जिसका सीओ ने साक्ष्य के रूप में वीडियोग्राफी कराया है।
मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग, दिव्यांग व गर्भवती की लगेगी अलग लाइन
लोक सभा चुनाव के दौरान इस वर्ष मतदान केंद्रों पर तीन लाइन लगाई जाएगी। मतदान केंद्र पर महिला-पुरुष के अलावा एक अतिरिक्त लाइन बुजुर्ग, दिव्यांग और गर्भवती महिलाओं की भी लगाई जाएगी। मतदाता को लाइन में लगाने के लिए स्कॉट गाइड व एनसीसी के छात्रों को लगाया जाएगा। इसके अलावा जिस मतदान केंद्र पर बीस से अधिक दिव्यांग मतदाता होंगे उस मतदान केंद्र पर एक नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं साथ ही एक वाहन की व्यवस्था की गई है। नोडल पदाधिकारी दिव्यांग मतदाता को उक्त वाहन से मतदान केंद्र तक लाएंगे और मतदान के बाद वापस उन्हें घर तक पहुंचाएंगे।

