खरीक : नई-नवेली हाथों में मेहदी रचा दुल्हन ने गुरुवार की रात अपने पति को खाना-खाने के बाद एक ग्लास गर्म-गर्म दूध पिलाई। दूध पीने के बाद पति को भयानक नशा वाली नींद आई और वह सो गया। इसके बाद सही वक्त का फायदा उठाते हुए प|ी घर (ससुराल) में मौजूद जेवरात व 6 हजार नगद लेकर उड़ गई। पर नींद की नशे में धुत पति को इसकी भनक तक नहीं लगी।

Whatsapp group Join

उक्त मामले को लेकर करीब 30 वर्षीय पीड़ित पति नागे मालाकार ने थाने में आवेदन दिया है। जिसमें लिखा है कि गत 13 मार्च 2019 को ललिता कुमारी (27) पिता स्व सज्जन मालाकार ग्राम-बाछागंज, थाना-अमरपुर, जिला-बांका से हिन्दू रीति-रिवाज के साथ वगैर दान-दहेज लिए हमारी शादी हुई थी।

प|ी ने खाना खाने के बाद मुझे एक ग्लास गर्म दूध पीने को दी। दूध पीने के बाद मुझे काफी नींद आने लगी। नींद शुक्रवार की अहले सुबह करीब पांच बजे खुली तो प|ी को नहीं देखा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *