नवगछिया : पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नवगछिया में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने भागलपुर में महागठबंधन प्रत्याशी राजद उम्मीदवार क्रमश: सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के लिए वोट मांगे।
Total Downloads: 116
इन सभाओं में तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधाते हुए कहा कि बिहार की जनता ने अब चाचा जी को पहचान लिया है। यहां जनता ने 2014 में मोदी लहर के बावजूद बुलो मंडल को लोकसभा भेजा, इसके लिए वो बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने भाजपा के कई नेताओं की बयानबाजी पर आपत्ति उठाते हुए कहा कि भाजपा के साथ जो रहे, वो राष्ट्रभक्त और जो न रहे वो देशद्रोही, यह कहां का न्याय है। गुमराह करने वालों को जनता 2019 में सबक सिखाने का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि सृजन चोर आज खुले में घूम रहे हैं, ये भ्रष्टाचारी नहीं हैं क्या? उन्होंने कहा कि शराबबंदी के बाद भी शराब मिल रही है या नहीं? उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि 200 रुपये की शराब आज 1500 में बिक रही है, बाकी पैसे सरकार को पहुंचती है। नीतीश कुमार ने गरीब का हक मार कर शराब माफियाओं से सांठ-गांठ कर बिहार की जनता को लूटने का काम किया है।

वहीं नवगछिया के इंटरस्तरीय विद्यालय में तेजस्वी के चुनावी सभा में भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी डॉ नीतीश कुमार यादव राजद में शामिल हो गए। इन सभाओं में सांसद बुलो मंडल, जयप्रकाश यादव और साधु यादव भी थे

