नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र के गोनरचक गांव निवासी कुरियर कंपनी में डिलवरी ब्वॉय रामलखन सिंह से अपराधियों ने नकदी, मोबाइल और अन्य सामग्री की लूट ली है। अपराधियों ने 70 हजार नकद और करीब 30 हजार मूल्य का मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया है।

Whatsapp group Join

घटना मंगलवार दोपहर बाद की है। डिलवरी ब्वाय रामलखन ने घटना की सूचना ढोलबज्जा थाने को दी है। पीड़ित पक्ष का कहना है – कि जब वह ढोलबज्जा में सामानों की डिलीवरी करके धोबिनिया बासा की ओर जा रहा था तो बीच सड़क पर ही दो मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और गाली गलौज देकर मारपीट शुरू कर दिया। फिर क्रमशः उससे नकदी, मोबाइल और अन्य सामानों को छीन लिया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *