नवगछिया : चौसा थाना क्षेत्र के ढोलबज्जा पहाड़ी बाबा स्थान समीप शुक्रवार के दिन करीब 12 बजे बाइक सवार अपराधी हथियार का भय दिखाकर भांया फिंसर्व प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मी विनोद कुमार मंडल से 1 लाख 14 हजार आठ सौ चालीस से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। कर्मी विनोद कुमार मोहनपुर, बनकटा, भिट्ठा भगवानपुर व मोधारपुर से लोन फाइनांस किया हुआ रुपए वसूली कर वापस नवगछिया मकंदपुर समीप अपना ब्रांच जा रहा थे।
Total Downloads: 192
उसके साथ एक और कर्मी विपिन कुमार मंडल था। पीड़ित विनोद ने कहा कि जैसे ही हम ढोलबज्जा से आगे निकल पहाड़ी बाबा स्थान समीप पहुंचा तो पीछे से हिरो स्पलेंडर प्रो मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने मेरा ओवरटेक कर पिस्तौल का भय दिखाते हुए रूकने को कहा। जब मैं नहीं रूका तो जान मार देने की धमकी दी जिसपर हम रूक गया। वहां रुकते हीं एक ने पिस्तौल मेरे कनपटी में सटा कर पैसे से भरा बैग छीनकर खैरपुर फोरलेन सड़क की ओर भाग निकले।

वहीं खेतों में काम काम कर कुछ किसान ने बताया कि जब अपराधियों ने हथियार दिखाकर पैसे छीन रहा था तो हमलोगों ने देखकर खेतों में काम छोड़ दौड़ा। पहुंचने में मात्र दस सैकेंड की देरी होने पर अपराधी भाग निकले।वहीं घटना सूचना मिलते हीं.पहले ढोलबज्जा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन किया। उसके बाद चौसा पुलिस ने भी पहुंच मामले की छानबीन किया। वहीं चौसा व ढोलबज्जा थाने के सीमांत क्षेत्र होने के कारण देर रात तक चौसा थाने में एफआईआर दर्ज नहीं किया गया था। पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है।

