नवगछिया : ओड़िशा में आये ‘फानी’ तूफान का असर भागलपुर के कई हिस्सों में शुक्रवार को देखने को मिला. कई इलाकों में आसमान में बादल छाये रहे. वहीं, कई इलाकों में बूंदाबांदी और बारिश भी हुई. तेज हवा और आंधी से भी कई इलाकों में तबाही मची है. शाम को पुरे भागलपुर में हल्की बारिश होने से नवगछिया सहित भागलपुर कूल-कूल हो गया. तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. शाम से हो रही है रिमझिम वारिश

इधर, मौसम विभाग ने जिलों में आंधी-पानी को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि पांच मई तक चक्रवात ‘फानी’ का असर रहेगा. आइएमडी पटना के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी आनंद शंकर के मुताबिक, ‘फानी’ का असर बिहार में पड़ना तय है. बिहार में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. भागलपुर में तीन और चार मई को बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है.

तेज तुफान फनी का असर आज से भागलपुर में भी रहने की संभावना है. मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार अगले तीन दिनों तक आकाश में हल्के बादल छाये रहेंगे और बारिश भी हो सकती है. तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

आज से रविवार तक 5 से 10 एमएम तक बारिश होने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तीन से पांच मई तक आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. तेज पूर्वी हवा भी चलेगी. पारा में गिरावट होगा. अधिकतम पारा गिर कर 35 डिग्री तक आने की संभावना है. किसानों को सलाह दी गयी है कि पके फसल को जल्द से जल्द तैयार कर लें. गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियिस रहा. आर्दता 71 प्रतिशत और पूर्वी हवा 2.7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *