बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि फेनी का प्रभाव शनिवार को भी रहने के कारण शुक्रवार की तुलना में शनिवार को थोड़ा और बारिश (15 से 20 मिमी) हो सकती है। दिन भर 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जिससे दिन-रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट हो सकती है। डॉ. कुमार ने बताया कि रविवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है लेकिन पांच अप्रैल तक मौसम कूल-कूल रहने की उम्मीद है।

फेनी चक्रवात को लेकर भागलपुर रेलखंड की कोई ट्रेन रद्द नहीं हुई है, लेकिन भागलपुर सहित पूरे मालदा डिवीजन को अलर्ट पर रखा गया है। ऑपरेटिंग, पीडब्ल्यूआई, आईओडब्ल्यू सहित हर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आपात स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है। सभी रेलकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। .

फेनी चक्रवात को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन भी शुक्रवार की दोपहर से अलर्ट पर है। जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग की रिपोर्ट और अपडेट्स पर नजरें बनी हुई हैं। स्थानीय स्तर पर भी स्थिति का आकलन किया जा रहा है। हालांकि भागलपुर और आसपास के इलाके में बहुत मामूली असर दिखेगा। .

ओडिशा में उठे चक्रवाती तूफान फेनी का असर शुक्रवार दोपहर तक भागलपुर पहुंच गया। नौ से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जब हवा चली तो फुहारों ने मौसम सुहाना कर दिया। रात करीब आठ बजे तक मौसम विभाग के पैमाने पर पांच मिमी बारिश हो चुकी थी। .

हल्की फुहारों ने दिनभर लोगों को गर्मी से निजात दिला दी तो दिन ढलने के बाद हल्की बूंदाबांदी ने बाहर निकलने वालों के देह में सिहरन दौड़ा दिया। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार तक फेनी का प्रभाव भागलपुर व इसके आसपास के क्षेत्रों में रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, हल्की फुहारों व उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को दिन-रात के तापमान को करीब 5.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का दिया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। हल्की बारिश के दौर में भी आसमान में छाये बादल के कारण गुरुवार की रात में तापमान लुढ़कने के बजाय 2.8 डिग्री सेल्सियस चढ़ गया। शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे 28.0 डिग्री सेल्सियस तापमान था। घर से बाहर निकलने पर जहां लोगों को हल्की ठंड का अहसास हो रहा था तो घर में बिना पंखे का टिकना मुश्किल था।.

फेनी चक्रवात को लेकर भागलपुर रेलखंड की कोई ट्रेन रद्द नहीं हुई है, लेकिन भागलपुर सहित पूरे मालदा डिवीजन को अलर्ट पर रखा गया है। ऑपरेटिंग, पीडब्ल्यूआई, आईओडब्ल्यू सहित हर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आपात स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है। सभी रेलकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। .

फेनी चक्रवात को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन भी शुक्रवार की दोपहर से अलर्ट पर है। जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग की रिपोर्ट और अपडेट्स पर नजरें बनी हुई हैं। स्थानीय स्तर पर भी स्थिति का आकलन किया जा रहा है। हालांकि भागलपुर और आसपास के इलाके में बहुत मामूली असर दिखेगा। .

बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि फेनी का प्रभाव शनिवार को भी रहने के कारण शुक्रवार की तुलना में शनिवार को थोड़ा और बारिश (15 से 20 मिमी) हो सकती है। दिन भर 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जिससे दिन-रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट हो सकती है। डॉ. कुमार ने बताया कि रविवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है लेकिन पांच अप्रैल तक मौसम कूल-कूल रहने की उम्मीद है। .

फेनी चक्रवात को लेकर भागलपुर रेलखंड की कोई ट्रेन रद्द नहीं हुई है, लेकिन भागलपुर सहित पूरे मालदा डिवीजन को अलर्ट पर रखा गया है। ऑपरेटिंग, पीडब्ल्यूआई, आईओडब्ल्यू सहित हर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आपात स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है। सभी रेलकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *