नवगछिया: अनुमंडल के सातों प्रखंड में शुक्रवार की रात कटी बिजली दूसरे दिन शनिवार को दोपहर बाद आयी. लगातार 12 घंटे तक बिजली के गायब रहने से लोग परेशान रहे. शनिवार को दिन भर लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा. बिहपुर प्रखंड में 11 बजे दिन में बिजली आयी. नवगछिया शहरी क्षेत्र में दिन के दस बजे के बाद और ग्रामीण क्षेत्र में 12 बजे के बाद बिजली आयी.

रंगरा प्रखंड में दोपहर बाद दो बजे आपूर्ति बहाल हुई. गोपालपुर व इस्माइलपुर प्रखंड में भी एक बजे बाद आपूर्ति शुरू हुई. रंगरा प्रखंड के कई गांवों में बारिश की वजह से शुक्रवार की रात आठ बजे बिजली कटी तो शनिवार को शाम चार बजे ही आयी. यहां करीब 20 से 21 घंटे तक बिजली गुल रहीं. बता दें कि आंधी-बारिश के कारण सप्ताह में तीन-चार दिन बिजली का तार टूटना व 20-20 घंटे तक बिजली गुल हो जाना प्रखंड में आम बात हो गयी है.

कहते हैं कार्यपालक अभियंता

विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रभात रंजन ने कहा कि तूफान के अलर्ट के बाद शुक्रवार की देर रात एहतियात के तौर पर बिजली काटी गयी थी. देर रात बारिश व तेज हवा के कारण तार पर पेड़ की टहनी व बांस गिर गये थे. शनिवार को उन्हें हटा कर दोपहर तक सभी फीडर से आपूर्ति शुरू कर दी गयी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *