नकगछिया: शिव शक्ति योग पीठ के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशन में आचार्य पंडित कोशल जी बैदिक एवं पंडित दिनेश झा के नेतृत्व में शनि अमावश्या के अवसर पर माता महाश्मशानी उग्र दन्त कालिका मंदिर नगरह वैशी नवगछिया में विशेष पूजन किया गया।

साथ ही स्वयं स्वामी आगमानंद महाराज जी भी कल नवगछिया के लक्ष्मीपुर रोड स्थित आश्रम में इस उपलक्ष्य में संध्या आरती एवं पूजन किये।और उन्होंने कहा कि शनि अमावश्या के दिन गौधूलि के समय प्रदोष काल में पीपल ले पेड़ के नीचे लक्ष्मी नारायण का पूजन करने से सारे दोष दूर होते हैं।

इस दिन जप तप और दान करना अत्यंत लाभ कारी होता है।वही अमावश्या पूजन कार्यक्रम को सफल बनाने में कुंदन सिंह ,उमेश भगत ,सुधीर सिह, पप्पु कुमार, पंकज भारती,कुमार बैभव आदि लगे थे ।इस मौके पर सेकडों भक्त पूजन का लाभ उठा रहे थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *