खगड़िया के महेशखूंट थाना क्षेत्र के समसपुर गांव में भूविवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के चार माह की मासूम बच्ची नंदनी कुमारी की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। इस घटना में बच्ची की बड़ी बहन तीन वर्षीय बंदना कुमारी और उनकी मां चांदनी देवी भी घायल है।

घायलों का रेफरल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना रविवार की है। जानकारी के अनुसार महेशखूंट थाना क्षेत्र के समसपुर गांव के बिरेन्द्र मंडल और मिथिलेश मंडल आपस में चाचा भतीजा का रिश्ता है। दोनों के बीच घर के पास एक रास्ते का विवाद चल रहा था। बिरेन्द्र मंडल का आरोप है कि उनके चाचा मिथिलेश मंडल उस विवादित रास्ते से आवाजाही करने से मना करता था। रविवार को उसी रास्ते के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई उसके बाद दोनों के बीच लाठी डंटे से मारपीट शुरू हो गई।

बिरेन्द्र मंडल ने बताया कि उनकी चार माह की बेटी नंदनी कुमारी सोई हुई थी जिस पर मिथलेश मंडल पक्ष के लोगों ने लाठी से वार कर मार डाला जबकि पास ही खेल रही बड़ी बहन तीन वर्षीया बंदना कुमारी एवं उनकी माँ चांदनी देवी पर भी लाठी से प्रहार कर दिया। इससे मां-बेटी दोनों घायल हो गई। दोनों का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है।

वही मारपीट में दूसरे पक्ष के मिथलेश मंडल की पत्नी अमिरकी देवी भी घायल है। रेफरल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घटना की खबर मिलते ही महेशखूंट थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने सशस्त्र बलों के साथ गांव पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर थाना लाये। दोनों पक्षों के तनाव का माहौल बना हुआ है।

गोगरी के एसडीपीओ पीके झा ने बताया कि दूधमुंही बच्ची की हत्या मामले में पुलिस संजीदगी से जांच कर रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *