सीबीएसई का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। सीबीएसई दसवीं परीक्षा परिणाम में 13 विद्यार्थियों ने 500 में से 499 अंक अर्जित कर शीर्ष स्थान हासिल किया। सीबीएसई की दसवीं कक्षा में 424 छात्र-छात्राओं ने 500 में से 498 अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया । कुल 58 छात्र-छात्राओं ने 500 में से 497 अंक अर्जित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुल 91.10 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। रिजल्ट पिछली बार से 4.40 % अच्छा रहा। पिछली बार 86.70 फीसदी ही पास हुए थे।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

1- 13 स्टूडेंट्स ने किया टॉप, सबके 499 मार्क्स। दूसरे स्थान पर 25 स्टूडेंट्स रहे हैं। इन सभी के 498 मार्क्स आए हैं। 59 स्टूडेंट्स तीसरे स्थान पर हैं। इन सभी के 497 मार्क्स आए हैं।

2. – कुल 91.10 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। रिजल्ट पिछली बार से 4.40 % अच्छा रहा। पिछली बार 86.70 फीसदी ही पास हुए थे।

3. तिरुवनंतपुरम रीजन ने 12वीं की तरह 10वीं में भी टॉप किया है। तिरुवनंतपुरम का रिजल्ट 99.85 फीसदी रहा। चेन्नई रीजन 99.00 फीसदी रिजल्ट के साथ दूसरे और अजमेर 95.89 फीसदी रिजल्ट के साथ तीसरे स्थान पर रहा। दिल्ली रीजन 80.97 फीसदी रिजल्ट के साथ 9वें स्थान पर रहा।

4- केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी की बेटी के आए 82% मार्क्स।

5- 225143 स्टूडेंटस (12.78 फीसदी) ने 90% या उससे ज्यादा मार्क्स हासिल किए हैं। 57256 स्टूडेंटस (3.25 फीसदी) ने 95% या उससे ज्यादा मार्क्स हासिल किए हैं।

6- CWSN कैटगरी में दिलविन प्रिंस ने टॉप किया है।

7. इस बार 138705 (7.88 फीसदी) स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट आई है। पिछली बार 186067 (11.45 फीसदी) स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट आई थी।

8. लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अच्छा रहा। 92.45 फीसदी लड़कियां पास हुई जबकी 90.14 फीसदी लड़के। यानी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 2.31 % अच्छा रहा।

9. सबसे अच्छा रिजल्ट केंद्रीय विद्यालय का रहा। यहां 99.47 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। JNV (जवाहर नवोदय विद्यालय) का रिजल्ट 98.57 फीसदी रहा। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 71.91 फीसदी रहा। सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का रिजल्ट 76.95 फीसदी रहा।

10. पहले स्थान पर आने वाले 13 स्टूडेंट्स में से 7 देहरादून रीजन के हैं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी को मिले 82% मार्क्स

सीबीएसई 10वीं के नतीजों में केंद्रीय मंत्री और अमेठी सीट से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी की बेटी को 82% मार्क्स मिले हैं। यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर लिखा कि दसवीं के नतीजे आ चुके हैं। बेटी को 82% मार्क्‍स मिले। गर्व है कि चुनौतियों के बावजूद उसने अच्छा किया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet