महर्षि मेंहीं की जयंती मनाई गई

नारायणपुर : प्रखंड में शुक्रवार को धूमधाम से महर्षि मेंहीं की जयंती मनाई गई। सत्संग आश्रम नारायणपुर से धूमधाम से मेंहीं की तस्वीर के साथ शोभायात्र निकाली गई। जिसमें सत्संग प्रेमी मेंहीं के बारे में नारे भी लगा रहे थे। शोभायात्र आश्रम से चकरामी, नारायणपुर, चौहद्दी होते हुए आश्रम पहुंच आश्रम में सत्संग के साथ भजन किया गया।

चकरामी की महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म

नारायणपुर : प्रखंड के चकरामी गांव की मधु देवी ने एक साथ तीन मृत बच्चों को नारायणपुर के एक निजी क्लीनिक में जन्म दिया। रात्रि में अचानक प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे एक नारायणपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसकी नार्मल डिलीवरी कराई। डॉक्टर ने बताया कि प्री मेच्योर होने के कारण तीनों बच्चे मृत पैदा हु,। हालांकि महिला स्वस्थ है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *