नवगछिया में एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं होने से लोग सहमे हैं। छोटी-छोटी बात पर लोग दूसरे की जान लेने पर उतारू हो जा रहे हैं। उसके बाद भी समय पर कार्रवाई नहीं होने से बदमाशों का मनोबल और बढ़ता जा रहा है। .

बिहपुर के बभनगामा बजार के हटिया रोड में बुधवार दोपहर दो मनिहारा दुकानदारों में मामूली बात को ले मारपीट हो गयी। इस दौरान दुकानदार हरहर साह की बुरी तरह पिटाई कर दी गयी। उसे बचाने आयी पत्नी के साथ भी धक्का-मुक्की की गयी। थानाध्यक्ष ने घायल को इलाज के लिए बिहपुर पीएचसी भेज दिया। .

बिहपुर पीएचसी में खून से लथपथ दुकानदार ने बताया कि बुधवार की सुबह बगल के दुकानदार बबलू साह उर्फ चितरंजन साह विवाद हो गया था। उस मामले को सुबह ही बातचीत कर सुलझा ली गयी थी।

जब दो बजे भागलपुर दुकान का सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान बबलू साह उर्फ चितरंजन साह, उसकी पत्नी, पुत्र सुभाष साह एवं सौरभ साह सुबह के विवाद को लेकर मारपीट कर दी। शोरगुल होने पर पत्नी बचाने का प्रयास करने लगी तो उसे भी धक्का-मुक्की व गाली-गलौज की गयी। इसी क्रम पत्नी का मंगलसूत्र एवं मेरे पास 38 हजार रुपये भी छीन लिये गये। .

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *