नवगछिया : कालिकापुर में सोमवार रात पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने पहुंचे दूल्हे को बरातियों संग बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने दूल्हे व बारात में शामिल परिजनों की जमकर पिटाई कर दी। सोमवार देर रात से मंगलवार देर शाम तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे का समापन पंचायती के बाद हुआ।

नवगछिया के कोसी पर कदवा सहायक थाना क्षेत्र के प्रताप नगर के सकल देव सिंह के पुत्र रणविजय कुमार कालिकापुर के विजय मंडल की पुत्री से तय हुई थी। लड़की के पिता ने दूल्हे को गिफ्ट में तीन लाख रुपये के अलावा भी हजारों रुपये के सामान व बाइक दी थी। हालांकि लड़का पहले से शादीशुदा है इसकी जानकारी लड़की के पिता को नहीं दी गयी थी। विजय की पहली प}ी निशा देवी को सूचना मिली कि उसका पति गोराडीह प्रखंड के कालिकापुर गांव में शादी कर रहा है।

शादी की रस्म शुरू होने से पूर्व विजय की प}ी निशा देवी अपने आठ वर्षीय पुत्र के साथ कालिकापुर गांव पहुंच गई। इसके बाद लड़की के परिजनों समेत ग्रामीणों से सारी बात बताई। निशा की बात सुनकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और दूल्हे व बारातियों को बंधक बनाने के बाद जमकर पिटाई कर दी। लड़का पक्ष को बंधक बनाये जाने की सूचना पर पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवियों को बुलाकर पंचायत किया गया तथा गिफ्ट में ली गई राशि एवं शादी में हुई खर्च को जोड़कर लिया गया। उसके बाद भी मंगलवार देर शाम तक पंचायत होती रही।

जानकारी के अनुसार सकलदेव सिंह के पुत्र विजय की शादी 10 वर्ष पूर्व मधेपुरा थाना क्षेत्र के फॉक्सी श्याम में हुई थी। जहां पर पति-प}ी के बीच लगातार विवाद होने के कारण मामला मधेपुरा किशनगंज न्यायालय में लंबित पड़ा हुआ है। शादी के बाद 7 वर्ष एवं 5 वर्ष के दो पुत्र भी हैं लेकिन पूर्व की शादी को छुपा कर परिजनों द्वारा गोराडीह थाना क्षेत्र के कलिकापुर के विजय मंडल की पुत्री से विवाह हिंदू रीति रिवाज के तहत कर रहा था। घटना के बाद से ही एवं प्रतापनगर कदवा में चर्चा का विषय बना हुआ है। खबर लिखे जाने तक मामला को लेकर के समझौता चल रहा था। इस संबंध में जब गोराडीह थानाध्यक्ष मनीष कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुङो कोई सूचना नहीं है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *