बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जबरदस्त जीत हासिल करती नजर आ रही है. अब तक के रुझानों में बीजेपी करीब 38 सीटें जीतती नजर आ रही हैं, वहीं महागठबंधन के हिस्से में दो सीटें गई हैं. लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार की सबसे हॉट सीट बनी बेगूसराय पर अब तक जो नतीजे सामने आ रहे हैं, उसमें कन्हैया कुमार पर गिरिराज सिंह भारी पड़ रहे हैं. सीपीआई कैंडिडेट कन्हैया कुमार से गिरिराज सिंह करीब एक लाख वोटों से आगे चल रहे हैं. जिस तरह से वोटों की गिनती में गिरिराज सिंह लीड कर रहैं, उससे अब कन्हैया कुमार की लड़ाई में वापसी मुश्किल है.
Total Downloads: 116
चलिए जानते हैं कन्हैया कुमार और गिरिराज में कैसी है टक्कर है.
बेगूसराय में भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह कन्हैया कुमार से करीब 3 लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं. यानी गिरिराज सिंह पहले स्थान पर, कन्हैया कुमार दूसरे और राजद के तनवीर हसन तीसरे नंबर पर चल रहे हैं. अभी तक की गिनती में गिरिराज सिंह और कन्हैया कुमार में 320123 वोटों से ज्यादा वोटों का अंतर है.

बेगूसराय लोकसभा सीट पर टक्कर:
लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार की बेसूसराय सीट ने खूब सुर्खियां बटोरीं. बेगूसराय सीट के नतीजे पर सिर्फ बिहार की नहीं, बल्कि पूरे देश की नजर है. कारण कि इस सीट एस एक ओर बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह हैं, वहीं दूसरी जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके कन्हैया कुमार हैं. वहीं राजद ने तनवीर हसन को मैदान में उतारा है. पिछले लोकसभा चुनाव में बेगूसराय सीट से बीजेपी के भोला सिंह ने जीत हासिल की थी. पिछली बार दूसरे नंबर पर राजद के तनवीर हसन रहे थे.

लोकसभा चुनाव 2019 एक नजर में:
लोकसभा चुनाव 2019 कुल सात चरणों में सपन्न हुए। देश की कुल 542 सीटों पर अलग-अलग सात चरणों में मतदान हुए। लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी हुए। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीट पर हुआ। वहीं दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को 13 राज्यों की 97 सीट पर हुआ।

23 अप्रैल को तीसरा चरण में 14 राज्यों की 115 सीटों पर मतदान हुए। चौथे चरण में 29 अप्रैल को 9 राज्यों की 71 सीट पर वोटिंग हुई। पांचवें चरण में 6 मई को 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान हुआ। छठे चरण में 12 मई को 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हुआ और सातवें चरण में आठ राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हुए थे। आज यानी 23 मई को सभी नतीजे सामने आ जाएंगे

