नवगछिया. नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता भवन में शुक्रवार को समारोह आयोजित कर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दीपक कुमार यादव को विदाई दी गयी, अधिवक्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र प्रदान किये.

उनका स्थानांतरण भागलपुर रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर हुआ है. इस मौके पर नवगछिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण चौधरी कौशल, महासचिव जयनारायण यादव, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण मिश्र, प्रभाष चंद्र मतवाला, युवा अधिवक्ता रजनीश कुमार सिंह, कैलाश प्रसाद यादव, नंदलाल यादव, कुंदन चौधरी, ललन मंडल रवींद्र कुमार, जयप्रकाश यादव, मुक्ति कुमार मधु आदि मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *