नवगछिया : ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के ढोलबज्जा बाजार निवासी महिला सुमित जायसवाल की पत्नी स्वीटी जायसवाल ने तलाक के पेपर पर हस्ताक्षर नहीं किया, तो पति सहित ससुराल वालों ने मिलकर पहले महिला के साथ मारपीट की, और फिर उसके हथेली की नस का काट दिया।
Total Downloads: 386
घटना के संदर्भ में पीड़ित महिला स्वीटी ने ढोलबज्जा थाने में अपने ससुराल वाले के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

महिला ने थाने में दर्ज प्राथमिकी के लिए दिए गए आवेदन में बताया है कि शुक्रवार को वह अपने ससुराल में अपने बच्चे को संध्या 4 बजे कोचिंग जाने के लिए तैयार कर रही थी।
![]()
उसी समय नामजद तीनों उसके कमरे में आए और तलाक के पेपर पर हस्ताक्षर करने के लिए गाली गलौज करने लगे। तलाक के पेपर पर हस्ताक्षर नहीं करने पर मारपीट की और दाएं हाथ की हथेली की नस काट दिया।

