नवगछिया थाना के नगरह में बेद मंदिर नगरह जानेवाली सड़क निर्माण कार्य के दौरान जमीन विवाद के बीच ग्रामीण विहान सिंह, पिता निर्मल सिंह को देसी कट्टा के बट से मारकर घायल कर दिया गया। .
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 192
घटना मंगलवार दोपहर की है। घायल को अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। घायल ने बताया कि मंगलवार को उसके घर के पास सरकारी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था

इसी दौरान चंद्रकिशोर सिंह, विभाष प्र. सिंह, श्यामल किशोर सिंह, विजेंदर कुमार सिंह द्वारा मारपीट कर जान से भी मारने की धमकी भी दी गयी। घायल ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

