महाराष्ट्र के पुणे स्थित कोंढ़वा जिले में शुक्रवार डेढ़ बजे रात बारिश एवं भूस्खलन से दीवार गिरने से कटिहार के 15 मजदूरों की दबकर हुई मौत से कटिहार में कोहराम मच गया है। हादसे में एक महिला पूजा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। भूस्खलन से कुल 19 लोगों की मौत की बात सामने आ रही है। इसमें 15 कटिहार के और 04 मुज्जफरपुर के मजदूर हैं।

Whatsapp group Join

इस संबंध में जिला पदाधिकारी पूनम ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। अधिकांश मृतक बलरामपुर प्रखंड के बघार गांव के हैं। प्रशासनिक अधिकारी को संबंधित गांव भेजा गया है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में कटिहार जिले के बलरामपुर प्रखंड के 13 लोग और बलिया बेलोन के 2 लोग की मरने की सूचना मिली है। बारसोई एसडीओ पवन कुमार ने बताया कि बलरामपुर 13 लोग और बलिया बेलोन के दो लोगों की मरने की सूचना मिल गई है। जानकारी के अनुसार सभी मजदूर एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत थे।

इस घटना से गांव में कोहराम मच गया है। लोगों की भीड़ मृतक के परिजनों के घर जमा हो गयी है। बारसोई एसडीओ समेत पुलिस पदाधिकारी भी मृतक के गांव पहुंच कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। पूरे गाँव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। कटिहार के सांसद दुलालचंद गोस्वामी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि इस दुःखद घटना से हमलोग मार्महत हैं और पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में केंद्र एवं राज्य सरकार के उच्च अधिकारियों और श्रम विभाग के अधिकारियों से भी लगातार बातचीत हो रही है। सभी मृत मजदूरों के शव को बिहार और कटिहार लाने के लिए बातचीत हो रही है।

ये है घटना में मरने वालों की सूची

अब तक प्राप्त सूची के अनुसार बलरामपुर पंचायत अंतर्गत बघार निवासी 33 वर्षीय लक्ष्मीकांत ,35 वर्षीय सुनील सिंह, 2 वर्षीय ओभी दास, 6 वर्षीय सोनाली दास, 38 वर्षीय मीमा दास, 26 वर्षीय गीता देवी, 7 वर्षीय अजीत शर्मा, 5 वर्षीय रखाल कुमार शर्मा, 30 वर्षीय निशा देवी के अलावा दीपा रंजन शर्मा और अवधेश सिंह के मौत होने की सूचना मिली है।

वहीं बलरामपुर प्रखंड के महिशाल पंचायत के बायसबिगी गांव के 28 वर्षीय आलोक शर्मा, 24 वर्षीय मोहन शर्मा, 19 वर्षीय अमन शर्मा, बुलौल शर्मा और रवि शर्मा के भी मौत होने की सूचना मिल रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *