नवगछिया: नया टोला में भाजपा नेता (पूर्व नगर अध्यक्ष) नरेश प्रसाद साह की बहू संतोष कुमार साह की पत्नी सुनीता कुमारी ने साड़ी का फंदा गले में लगा कर सिलिंग से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें सुनीता ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं कहा है, लेकिन एक जगह सुनीता ने यह जिक्र लिखा है कि उसे माता-पिता का प्यार नहीं मिला।

सुनीता ने माता-पिता के ये दो शब्दों का उपयोग अपने सास-ससुर के लिए किया है या फिर अपने वास्तविक माता-पिता के लिए इस पर संदेह है। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है। परिजनों ने बताया कि करीब पांच माह पहले सुनीता की संतोष के साथ शादी ही हुई थी। सुनीता का मायका लखीसराय में है। करीब दो माह पहले जब सुनीता मायके गयी, तो वहां से वह पुन: अपने ससुराल नया टोला नहीं आना चाहती थी।

फिर ससुराल और मायके वाले दोनों पक्षों ने समझा कर सुनीता को नया टोला लाया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस सुसाइड नोट के हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस को मायके के परिजनों के भी आने का इंतजार है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिर्पोट का भी इंतजार है।

ससुर बोले -एकाएक उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वे सन्न रह गए :

भाजपा नेता नरेश प्रसाद साह ने कहा कि घर में सब कुछ सामान्य चल रहा था। रोज की तरह उन्हें सुबह का नाश्ता भी उनकी बहू ने ही दी थी। लेकिन दोपहर का खाना बड़ी बहू ने दिया था, वह कपड़ा साफ कर रही थी। एका-एक उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वे सन्न रह गये। यह भी जिक्र किया है कि तीन चार दिन पहले सुनीता ने एक एन्ड्रॉयड फोन की मांग की थी।

उसे भरोसा दिलाया गया था कि जल्द ही उसे मोबाइल दिया जाएगा। किस कारण से नाखुश होकर आत्महत्या कर ली, इसकी जानकारी नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। शाम में ही शव को ससुराल वालों को पुलिस ने सौंप दिया था। देर शाम तक मायके वाले परिजनों के आने के इंतजार में शव को सुनीता के ससुराल स्थित घर पर ही रखा गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *