नगर पंचायत की ओ से मांस हाट के लिए चिन्हित स्थल वार्ड 16 राजकुमार गाड़ोदिया व ओमप्रकाश सर्राफ के घर के पीछे शिफ्ट होने की तैयारी पर ग्रहण लग गया है। यहां मांस हाट लगाने का लोगों ने विरोध करते हुए एसडीओ मुकेश कुमार को ज्ञापन सौपा है। स्थानीय लोगो ने बताया कि उक्त स्थल पर खरनई धार के किनारे एक मात्र शौचालय व बाइक पार्किंग है।

जहां मुख्य बाजार में खरीददारी करने आने वाले लोग अपनी बाइक खड़ी करते हैं। अगर इस स्थान पर मांस हाट लगाया जाता है तो आसपास के रहने वाले लोगों को दिक्कत होगी। इस संबंध में एसडीओ ने कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन से जानकारी ली।

उन्होंने एक सप्ताह के लिए मांस हाट को लेकर शुरू होने वाले कार्य को स्थगित करने का निर्देश दिया। साथ ही नए स्थल को भी चिन्हित करने को कहा। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि नए स्थल को लेकर सर्वे किया जा रहा है।

मामलू हो कि नगर पंचायत द्वारा मांस हाट की बंदोबस्ती की गई है। पूर्व में मांस हाट वैशाली होटल के पीछे लगता था, लेकिन इस वित्तीय वर्ष में रेलवे द्वारा भी उक्त स्थल की तहबाजारी को लेकर बंदोबस्ती कर दी गई। रेलवे द्वारा बंदोबस्ती होने के बाद एक ही दुकानदार से दो लोगो द्वारा हाट वसूली किए जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद में दोनो पट्टेदारों पर प्राथमिकी भी दर्ज हो गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *