बिहपुर| झंडापुर गांव से मंगलवार की रात एक लाल कलर की अपाचे बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर बाइक मालिक देवेन्द्र पासवान ने झंडापुर ओपी में अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया है। आवेदन में लिखा है कि हर रोज की तरह हम अपने पड़ोसी के दरवाजे पर बाइक लगा कर सोने चले गए। बुधवार सुबह जब हम आए तो बाइक गायब थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहपुर|थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान खगङिया के सिराजपुर निवासी विकास कुमार उर्फ चिक्की के रूप में की गई। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि युवक मंगलवार की शाम शराब पीकर हंगामा कर रहा था। इसी बीच वहां से गुजर रही पुलिस की गश्ती टीम की नजर उस पर पड़ी।


