वीरपुर-बिहपुर एनएच-106 के चौड़ीकरण के लिए जमीन का अधिग्रहण होगा। छह मौजा में 51.035 एकड़ जमीन की खरीद की जाएगी। इसको लेकर दर निर्धारण का काम शुरू हो गया है। सड़क निर्माण का जिम्मा राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल मधेपुरा के कार्यपालक अभियंता को दिया गया है। जिला भूअर्जन कार्यालय के अनुसार तरहाना में 1.8952 एकड़, किशनपुर बनवारी में 2.8047 एकड़, कहारपुर में 14.8636 एकड़, गो¨वदपुर में 13.4639 एकड़, तुलसीपुर में 17.6728 एकड़ और हरियो में 0.3351 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होना है।
इसके लिए गजट का प्रकाशन हो चुका है। जमीन अधिग्रहण के लिए आवंटन की मांग की गई है। इसके पूर्व जमीन के दर का निर्धारण किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण की जिम्मेदारी नवगछिया डीसीएलआर को दी गई है। जिला भू-अर्जन कार्यालय के अनुसार, अधिग्रहण के लिए जरूरी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। थ्री-डी प्रकाशन और प्रमाण-पत्र का प्रकाशन हो गया है।


5.91 हेक्टेयर वन्य भूमि पर 2327 पेड़ लगे हैं। इसके लिए पर्यावरण मंत्रलय को भी पत्र भेजा गया है। उत्तर बिहार को भागलपुर को सीधी जोड़ने वाली बिहपुर-वीरपुर एनएच-106 के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई। 1478.40 करोड़ से बनने वाली इस सड़क में 165 किसानों की जमीनों का अधिग्रहण होगा। इसमें बिहपुर के 6 मौजे की जमीन शामिल है। अधिग्रहण होने वाली 20.83 हेक्टेयर जमीन के साथ 5.91 हेक्टेयर वन्य भूमि को भी चिह्न्ति किया गया है। इस रूट पर कोसी नदी पर दो पुल बनेंगे।

अभी यह सड़क एक लेन की होने के अलावा जगह-जगह खराब है। जिससे वाहन 20 किलोमीटर से अधिक रफ्तार पर नहीं चल पाते। परियोजना पर तकरीबन 1478 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।

