बिहपुर प्रखंड के औलियाबाद पंचायत में अवैध रूप से कालाबाजारी के लिए ले जाए जा रहे जनवितरण प्रणाली का 11 बोरा चावल को झंडापुर ओपी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने बिहपुर प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह के दिए गए आवेदन पर झंडापुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमे जनवितरण प्रणाली के विक्रेता पंकज कुमार व छठ्‌ठू सिंह को नामजद किया गया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

बताया जाता है कि बुधवार की देर रात जनवितरण प्रणाली के उक्त विक्रेता लाभुकों के बीच वितरण करने वाले चावल को अवैध रूप से छठ्‌ठू सिंह के सहयोग से बेचने के लिए ले जा रहे थे। सरकारी चावल के बोरे को बदल दिया गया था और बड़ी सावधानी पूर्वक कालाबाजारी की योजना को सफल बनाने की फिराक में थे।

इसी दौरान स्थानीय लोगो की नजर उक्त चावल पर पड़ी और देर रात चावल के ले जाते देख लोगों ने पूछताछ करना शुरू कर दिया। लोगों ने पूछताछ किए जाने पर चालक मौके से फरार हो गया। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने झंडापुर थाना व प्रशासनिक अधिकारी को इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलने पर झंडापुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी 11 बोरा चावल व ठेले को जब्त कर लिया।

गुरुवार को आपूर्ति पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह झंडापुर ओपी पहुंचे और चावल का सत्यापन किया। सत्यापन में पाया गया कि उक्त चावल जनवितरण प्रणाली का है। चावल जनवितरण प्रणाली के दुकानदार पंकज कुमार का है। झंडापुर ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चावल व ठेला को जब्त कर लिया गया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet