जीबी कॉलेज के प्रांगण में इंटर कॉ लेज कबड्डी टूर्नामेंट 2019 का आयोजन किया गया है। मंगलवार को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. रामयतन प्रसाद टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे जबकि डीएसडब्लू डॉ. योगेन्द्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

प्राचार्य डॉ शिवशंकर मंडल और आयोजन सचिव रामदेव यादव ने बताया कि प्रतियोगिता दो दिवसीय होगी जिसमें विवि के सभी 12 कॉलेज की टीम भाग ले रही है। प्रतियोगिता मंगलवार को 10 बजे से शुरू होगा। बुधवार को प्रतियोगिता का समापन होगा जिसमें एमएलसी डॉ एनके यादव बिजेता टीम को पुरस्कार प्रदान करेंगे, मौके पर विवि खेल संघ के सचिव डॉ सदानंद झा उपस्थित रहेंगे।

10 खिलाड़ी चयनित : नारायणपुर: तिलकामांझी विश्वविद्यालय अंतर्गत अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन तीन सितंबर से जीबी कॉलेज नवगछिया में होना है। इसके लिए जयप्रकाश महाविद्यालय से अंतिम 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें संजीत कुमार, राजकुमार, अंकुश कुमार, अंकित राज, अमन कुमार, नीतीश कुमार, सुमित कुमार, आदित्य कुमार, प्रेम व प्रिंस कुमार शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में महाविद्यालय कर्मी डॉ राजीव कुमार, जुल्फिकार अली, पूर्व खिलाड़ी सुमित कुमार व हंसराज कुमार शामिल थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *