कदवा के ओपी पुलिस ने प्रतापनगर गांव में छापेमारी कर देशी दारू बनाने की भट्टी का खुलासा किया। मौके से ही अवैध रूप से शराब बना रहे सुभाष राय के पुत्र मिथिलेश राय को गिरफ्तार कर लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 105

कदवा के ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की तो पुलिस ने मिथिलेश कुमार को शराब बनाने के उपकरण और कच्चा सामान समेत तीन लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
