खरीक बाजार स्थित चैती दुर्गा मंदिर के समीप बच्चा चोर दो महिलाएं भीड़ के हत्थे चढ़ते-चढ़ते बच गईं। दोनों महिला एक बच्ची को लेकर भाग रही थी। जिसे बच्ची के परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब दो सौ मीटर दौड़ाकर पकड़ लिया। दोनों महिलाओं के साथ लोगों ने मारपीट शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को भीड़ के चंगुल से निकाला। इसके बाद आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

भीड़ इतनी आक्रोशित थी कि कुछ मिनट और विलंब होने पर बड़ी घटना घट सकती थी। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान नवगछिया निवासी द्रोपदी देवी कौशल्या देवी के रूप में हुई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। महिला के पास से बरामद बच्ची की पहचान खरीक बाजार के कृष्ण भगवान स्थान निवासी सीमा कुमारी (08) पिता मनोज यादव के रूप में हुई।

थानाध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद कश्यप ने बताया कि दोनों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। वहीं बच्ची की मां ने बताया कि दोनों महिला भिक्षा मांगने के बहाने मेरे घर पहुंची। मुझे जबरिया खाना खिलाने का दबाव बनाने लगी। मैं दोनों के चेहरा देखकर डर गई और घर के अंदर चली गई। इस बीच बरामदे पर खेल रही मेरी बेटी को गोद में लेकर भागने लगी।

ग्रामीणों के सहयोग से अपने घर से करीब दौ सौ मीटर दूर खदेड़कर दोनों को पकड़ा गया। बच्चा चोर के आरोप में पकड़ी गई महिला ने बताया कि मैं पांव वर्ष पूर्व इसके घर आई थी। इसे बच्चा होने की दवा दिया था। जिसके बाद इसे बच्चा हुआ। उसी की खुशी में साड़ी मांग रही थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *