खैरपुर कदवा दुर्गा स्थान के अतिक्रमण मामले में तीसरे दिन 4 फीट के रास्ते की बात पर सहमति बन गई। शुक्रवार को दुर्गा मंदिर परिसर में पहले से तय सीओ व थाना प्रभारी के फैसले के इंतजार में चार टोला के लोग मंदिर परिसर में इंतजार कर रहे थे। सीओ विद्यानंद, थाना प्रभारी भूपेन्द्र कुमार, जिला परिषद सदस्य नंदनी सरकार, मुखिया अजय कुमार, रामदेव सिंह, सरपंच वीरेंद्र कुमार मौजूद थे।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 568

पहले सभी ने ग्रामीणों के साथ बैठक की और फिर फैसला सुनाने से पहले ग्रामीणों की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे राजकुमार उर्फ मुन्ना सहित कमिटी के लोगों के साथ सीओ व थाना प्रभारी ने अतिक्रमण की गई जगह को देखा। मालूम हो की दो दिन पूर्व मंदिर की जमीन से कुछ लोगो के बनाये गये निमार्ण को हटाया गया था।

विवाद मंदिर परिसर में बने रंगमंच के बगल व पीछे की जमीन को खाली करवाने का था। स्थल निरीक्षण के बाद पदाधिकारियों व ग्रामीणों के बीच 4 फिट जमीन छोड़ कर मेला लगाने की बात पर सहमति बनी। सीओ ने कहा की मंगलवार को स्टांप पर बने सहमति को अंकित किया जायेगा व नापी कर पीलर चिन्हित जगह पर लगाया जायेगा। कदवा थाना प्रभारी ने कहा की मामला सुलह हो गया है। 4 फिट रास्ता छोड़ने की बात पर सहमति बनी है। मंगलवार को सीओ के समक्ष पीलर गाड़ा जायेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *