विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर जाह्नवी चौक पर गुरुवार को हुए हादसे में एक और जख्मी उमेश मंडल की मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। उधर, शुक्रवार को परबत्ता पुलिस ने खेलासा किया कि इस भीषण सड़क हादसे में ट्रक में लगी आग सिलेंडर फटने से नहीं लगी थी। मौके पर मौजूद कुछ उपद्रवियों ने ट्रक में आग लगाई थी।

इसका खुलासा शुक्रवार को परबत्ता पुलिस ने किया है। पुलिस इस मामले में शुक्रवार की देर शाम अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने कहा कि सिलेंडर लदे बाइक सवार को धक्का मारने के बाद बालक नीतीश कुमार की मौत हो गयी और राजीव कुमार घायल था। इसके बाद स्थिति सामान्य थी, लेकिन कुछ उपद्रवियों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया, जिसके बाद एक अन्य बाइक सवार महिला फातिमा खातून जिंदा जल गयी और ग्यारह से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गये।

पुलिस ने कहा कि जिस व्यक्ति ने ट्रक की टंकी के पास माचीस की तीली जलाई, तो आग की लपटों में वह खुद भी गंभीर रूप से घायल हो गया। भागलपुर से बाहर उसका गुप्त रूप से इलाज कराया जा रहा है। पुलिस उसका पता रही हैै। थानाध्यक्ष राघव कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज ली गई है।

नीतीश के परिजनों को विधायक ने दिया चार लाख का चेक

सड़क हादसे में मारे गये नीतीश कुमार के परिजनों को विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल और इस्माइलपुर के अंचलाधिकारी सुरेश प्रसाद ने चार लाख का चेक प्रदान किया। विधायक ने कहा कि आगे भी हर संभव मदद की जायेगी। विधायक ने नीतीश के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दुख की घड़ी में धैर्य और हिम्मत से काम लेने की सलाह दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *