नवगछिया के स्थानीय मारवाड़ी विवाह भवन में श्री श्याम भक्त मंडल के तत्वाधान में आर्ट ऑफ लिविंग का पांच दिवसीय योग शिविर रविवार को सुबह 6:00 बजे से प्रारंभ हुआ
इस दौरान कोलकाता से आए गुरु शिष्य पल्लव जी द्वारा मौके पर तनाव मुक्त जीवन जीने के सरल तरीकों के बारे में बताया साथ ही शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए कई प्रकार की जानकारियां भी दी

मौके पर मौजूद लोगों को योग भी कराया गया और योग के बारे में भी कई जानकारी दी गई इस कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया मौके पर पवन सर्राफ अनिल केजरीवाल शंभू रुंगटा दिनेश केडिया मनोज चौधरी मीडिया प्रभारी अशोक केडिया सूचित गाड़ोदिया रचित गाड़ोदिया डॉ बीएल चौधरी आदि कई लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया

