नवगछिया : खेल विभाग भागलपुर (बिहार सरकार) के तत्वावधान में जिला विधालय ताइक्वांडो चयन प्रतियोगिता का आयोजन हाई स्कूल नवगछिया मे किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद ने किया।

चयन प्रतियोगिता के आधार पर चयनित जिला विधालय ताइक्वांडो टीम इस प्रकार है :- अंडर 14 बालिका वर्ग – शुप्रिया, गुंजन, पल्लवी, जिनी ख़ातून। बालक वर्ग – अभिषेक ,प्रिसराज, शुधान्शू, सोनू, सौरव, प्रिस कुमार। अंडर 17 बालिका वर्ग – मेघा, ममता, काजल, आँचल, नेहा कुमारी। अंडर 17 बालक वर्ग – शिधार्थ ऋषि, रविशंकर राज, रविरंजन, राकेश, माइकल, मो शाहिद, कुणाल, राहुल प्रसाद, रवि कुमार। अंडर 19 वर्ग – शिवम कुमार, खुशबू कुमारी।

समापन समारोह में मूख्य अतिथि उच्च विधालय नवगछिया के प्राचार्य सुरेन्द प्रसाद सिह ने खिलाड़ियों का सम्मानित किया। इस अवसर पर ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद , अंतरराष्ट्रिय ताइक्वांडो जेम्स, कोच विकास चौरसिया मोनी कुमारी मो नाजिम, अवधेश कुमार राजेश मिश्रा खेल शिक्षक गुलाम मुस्तफा आदि उपस्थित थे।

चयनित जिला ताइक्वांडो टीम राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने जमुई एवं भोजपुर जाएगी।प्रतियोगिता में उच्च विधालय लत्तीपाकर घराहरा, उच्च विधालय नवगछिया, मध्य विधालय भवानीपुर, मध्य विधालय पिरपैती, मध्य विधालय मनयामोर, मध्य विधालय शाहपुर, उच्च विधालय नारायनपुर, अरविन्द मेमोरियल पब्लिक स्कूल नवगछिया, रूगटा उच्च विधालय नवगछिया, बाल भारती नवगछिया, सावित्री पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भाग लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *