झंडापुर ओपी क्षेत्र के झंडापुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर 13 में पीसीसी सड़क किनारे चौधरी टोला के समीप 20 बंद बोरी में सोमवार की शाम कुछ संदिग्ध वस्तु होने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं दिन में करीब तीन बजे एक आदमी खेत में घास काटने आया था। उसने बोरी को देख ग्रामीणों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि शिवनारायण चौधरी, कन्हैया चौधरी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण बोरी देखने पहुंच गये। बोरी देखने के बाद हर कोई अंदाजा लगा रहे हैं कि आखिर गांव की बीच सड़क किनारे ये बोरी कैसे आयी। जिस जगह ये बोरी पायी गयी है वहां से 10 मीटर के दायरे में किसी का घर नहीं है। अंधेरा होने के कारण कोई उसे खोल कर देखने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था।

ग्रामीणों ने मामले की जानकारी झंडापुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी एवं बिहपुर एसएचओ दलबल के साथ मौके पर पहुंच गये एवं मामले की पड़ताल की। पुलिस की मौजूदगी में बोरी को खोला गया तो उसमें जानवरों की हड्डी व अवशेष मिले। इसको लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा होती रही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *