कदवा ओपी क्षेत्र के खैरपुर कदवा में दुर्गा मंदिर की जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में सोमवार को जमकर पथराव हुआ। सूचना पर कदवा व ढोलबज्जा पुलिस मौके पर पहुंचीं। बताया जाता है कि आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया। हालांकि पत्थरबाजी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थिति अनियंत्रित होते देख कदवा पुलिस ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी। इसके बाद एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, नवगछिया सीओ विद्यानंद राय सहित नवगछिया, गोपालपुर, रंगरा, परबत्ता, खरीक, बिहपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

प्रशासनिक व पुलिस अफसरों की सख्ती के बाद मामला शांत हुआ। लेकिन दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। घटना के बाद देर रात तक एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती सहित पुलिस मौके पर कैंप कर रही थी। एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों को समझा बुझा कर शांत कर दिया गया है। दोनो पक्षों को दुर्गा पूजा तक शांति बनाए रखने को कहा गया है। दुर्गा पूजा के बाद इस दिशा में प्रशासन स्तर से पहल कर विवाद का समाधान किया जाएगा।

दोनों पक्ष जमीन पर कर रहे हैं दावा : मालूम हो कि खैरपुर कदवा में दुर्गा मंदिर की जमीन की घेरा बंदी को लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई है। एक पक्ष द्वारा दुर्गा मंदिर व परिसर की जमीन रैयती होने की बात कही जा रही है तो दूसरे पक्ष के द्वारा उक्त जमीन दुर्गा मंदिर होने की बात कहते हुए जमीन की घेराबंदी करना चाहते हैं।

इस बात को लेकर दोनों पक्ष में तनाव उत्पन्न हो गया। विवाद शुरू होने के बाद प्रशासनिक स्तर से मामले के सुलह को लेकर पंचायत भी हुई थीं। लेकिन प्रशासनिक स्तर से ठोस पहल नहीं होने के कारण दोनो पक्षों में विवाद समाप्त नहीं हो पाया। जिसके फलस्वरूप सोमवार को यह विवाद हिंसक रूप ले लिया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet