ढोलबज्जा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात ढोलबज्जा बाजार निवासी मो. मुस्लिम आलम के घर छापेमारी कर करीब एक किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में उसके पुत्र मो. शमशाद को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है।
ढोलबज्जा प्रभारी थानाध्यक्ष के झा ने बताया कि गिरफ्तार युवक करीब 6 माह से गांजे का तस्करी कर रहा था। जिसकी गुप्त सूचना मिलने पर इसके घर छापेमारी की गई,

तो उसके घर के पीछे आंगन में एक थैले में छिपाकर रखे करीब एक किलोग्राम गांजा मिला। गिरफ्तार युवक को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। गुरुवार को इसे न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा।


