नवगछिया : मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में बुधवार को एनसीसी कैडेट ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत कॉलेज के एनसीसी इंचार्ज अनिता कुमारी और एनसीसी के शिक्षक सुरेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया।
एनसीसी कैडेड ने कॉलेज परिसर से मकनपुर चौक तक सफाई की। प्राचार्या डॉ. कु. सुदामा यादव ने कार्य की सराहना की। मौके पर एनसीसी की सीनियर कैडेट नेहा कुमारी, संध्या कुमारी, स्मृति सिंह, आकांक्षा चौधरी, प्रेरणा कुमारी, नीतू, निशा, जुली,साक्षी सहित सभी एनसीसी कैडेड एवं अन्य छात्राएं उपस्थित थी।



