नवगछिया – नवगछिया नगर पंचायत के वार्ड नं 18 में पार्षद चम्पा कुमारी के द्वारा आपका पार्षद आपके द्वार के नाम से मोबाइल व्वाटशप ग्रुप बनाया किया गया है. नगर पंचायत नवगछिया के वार्ड नं 18 में पहली बार इस तरह की व्यवस्था की जा रही है.
Total Downloads: 105
जिसमें वार्ड के लोग अपनी समस्याओं को पार्षद के साथ शेयर करेंगे. ग्रुप पर वार्ड से संबंधित समस्या बताने पर पार्षद के द्वारा मोबाइल से नगर पंचायत के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल एवं अन्य माध्यमों से समस्याओं को भेजा जाएगा और आमजनों की समस्यायों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा.

इसकी जानकारी शिकायतकर्ता को दी जाएगी पार्षद प्रतिनिधि मुकेश राणा ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को एवं नगर पंचायत के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों और शिविर की जानकारी भी ग्रुप में दिया जाएगा.

