गुरुवार को थाना क्षेत्र के 14 नंबर स्थित पेट्रोल पंप और तुलसीपुर हाईस्कूल के बीच तीन बाइक पर छह की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कुरियर मैन का रुपए से भरा बैग दिनदहाड़े लूट लिया। कुरियर मैन रोज की तरह इलाके में सामान की होम डिलेवरी करने बाइक से जा रहा था।

इस मामले को लेकर पीड़ित कुरियर मैन पूर्णिया के टीकापट्टी निवासी बाबूलाल रजक ने थाने में आवेदन दिया है। जिसमें बताया है कि वह रोज की तरह गुरुवार को लोगों को सामान की होम डिलेवरी करने जा रहा था।

इसी दौरान पीछे से आ रहे तीन बाइक पर सवार छह की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने रोककर बाइक की चाबी ले ली और गाली-गलौज करते हुए बैग लूट लिया। इसके बाद सभी भाग निकले। बैग में कंपनी का 5540 रुपए और एक मोबाइल था। आवेदन मिलते ही पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *