नवगछिया: इस्माइलपुर बिंद टोली बांध की सुरक्षा में बनाए स्पर संख्या 9 के पास का बोल्डर-पीचिंग गंगा में समा जाने के बाद बांध पर बढ़ रहे खतरे को देख गुरुवार को जलसंसाधन विभाग पटना से दो एक्सपर्ट इंजीनियर पहुंचे, जिनकी निगरानी में बचाव कार्य तेजी चल रहा है। इसके पहले भी इस बांध पर कटाव हो चुका था, लेकिन उस समय इतनी गंभीरता विभाग ने नहीं ली अब जब बांध पर खतरा बढ़ गया तो पटना से टीम यहां पहुंची। बांध के स्पर संख्या 9 पर गुरुवार की सुबह भी कटाव जारी रहा।

इससे स्थिति भयावह बनी हुई है। जल संसाधन विभाग की टीम कटावरोधी कार्य में जुटी हैं। जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता ई. राजेश कुमार भी कैंप किए हुए हैं। पटना से पहुंचे एक्सपर्ट कार्यपालक अभियंता कौशल किशोर, अधीक्षण अभियंता एनके तिवारी, फ्लड फाइटिंग के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने कटावरोधी कार्य को देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। टीम ने स्पर संख्या 6 का भी निरीक्षण किया। कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार ने कहा कि स्पर 9 पर हो रहे कटाव को नियंत्रित कर लिया गया है, अभी कटाव बंद है।

खरीक : लोकमानपुर पहुंचे प्रशिक्षु आईएएस, जाना कटाव पीड़ितों का हाल

खरीक| गुरुवार को भागलपुर के प्रशिक्षु आईएएस आशुतोष द्विवेदी खरीक प्रखंड के बाढ़ प्रभावित पंचायत की लोकमानपुर गांव पहुंचे। जहां पिछले कई दिनों से बाढ़ की विभीषिका झेल रहे पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। पीड़ितों के लिए गांव में संचालित सामुदायिक किचन का भी निरीक्षण किया। वहां रसोइयों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खुद खाना खाकर खाने की गुणवत्ता भी चेक की। मौके पर मौजूद बीडीओ थे।

गोपालपुर : गंगा स्नान करने के दौरान नदी में बहा अधेड़, नहीं चल सका पता

गोपालपुर| थाना क्षेत्र के रतनगंज गांव के निवासी 50 वर्षी भोला साह नहाने के दौरान गंगा के तेज बहाव में बह गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तिरासी पुल के पास बिंदेश्वरी साह अंतिम दाह संस्कार करने गया था। दाह संस्कार के बाद जब वह गंगा में नहाने गए तो तेज बहाव में आ जाने से डूब गए। शाम तक उनकी तलाश जारी थी, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
इस्माइलपुर बिंद टोली बांध पर पटना से पहुंचे दो एक्सपर्ट इंजीनियर, कटावरोधी कार्य में जुटी टीम, गंगा व कोसी के जलस्तर में आई कमी, इस्माइलपुर बिंद टोली में स्पर 9 पर कटाव जारी, गंगा व कोसी नदी के तटबंधों पर नदी का दबाव बरकरार, सबौर में घोषपुर और मसाढू के बीच

नरकटिया गांव के दक्षिण में नन्हकार बांध का 20 फीट हिस्सा गंगा में समाया

उधर, बिहपुर के नरकटिया नन्हकार जमींदारी बांध पर गुरुवार की अहले सुबह गांव के दक्षिण साइड में कटाव शुरू हो गया। इसे देख बांध पर रखवाली कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। 20 फीट बांध कटकर गंगा में समा गया। बांध से सटे उधो यादव के घर ने पानी के दबाव को रोक रखा है। कटाव होने के बाद, वहां बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बोरी में मिट्टी व बालू भरकर कटावस्थल पर दिया जा रहा है।

रंगरा : पानी में फंसे उसरैहिया के लोगों से मिले सीओ, मदद का दिलाया भरोसा

रंगरा| गुरुवार को रंगरा सीओ जितेंद्र कुमार राम तिनटंगा दियारा पंचायत अंतर्गत बाढ़ में फंसे उसरैहिया के लोगों से मिले। साथ में पंचायत के मुखिया भोला मंडल व पूर्व मुखिया गणेशी मंडल भी थे। इन्होंने लोगों को हर संभव सरकारी राहत का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि टोले के लोगों के लिए नाव की व्यवस्था की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *