नवगछिया – इस्माइलपुर लक्ष्मीपुर निवासी महिला देवकी देवी लक्ष्मीपुर से नवगछिया बाजार करीब सात किलोमीटर तक दंड देते हुए नवगछिया पुरानी दुर्गा स्थान पहुंची. देवकी देवी के नवगछिया पहुंचते ही उनके दर्शन के लिये श्रद्धालुओं का तांता लग लगा. देवकी और उनके साथ साथ चल रहे भक्तों ने बताया कि लक्ष्मीपुर से देवकी देवी डेढ़ बजे दंड की शुरूआत की थी और वह साढ़े सात बजे तक नवगछिया के पुरानी दुर्गा स्थान पहुंच कर माता की पूजा अर्चना की और भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया.
Total Downloads: 378
45 वर्षीय देवकी ने बताया कि वह प्रति वर्ष सावन सोमवारी में बासुकीनाथ जाती है. इस बार उन्होंने देवी दुर्गा के दरबार मे हाजरी लगाने की सोची और माता और माता की कृपा से यह सपना सच हो गया. देवकी ने कहा है माता के बच्चों को उनसे हठ करने का अधिकार है.

उन्होंने कहा कि आगे दिन वे इससे भी बड़ी हठ योग करेंगी. देवकी ने कहा कि वे माता से अपने लिये कुछ नहीं मांगती है. पूरे इलाके में सुख शांति हो वे माता से यही कामना करती है. पंडित अजीत कुमार पांडेय ने देवकी के हठयोग की सराहना की.

